ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेटीएम के शेयरों में जबरदस्‍त उछाल

Paytm के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अच्‍छी-खासी तेजी देखी गई। खबर लिखे जाते समय BSE पर Paytm के शेयर 8.40 प्रतिशत यानी 48.35 रुपये की तेजी के साथ 623.70 रुपये के स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को पेटीएम के शेयर 575.35 रुपये के स्‍तर पर बंद हुए थे। वहीं, बाजार के तेजी के बावजूद LIC के स्‍टॉक्‍स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 825.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते नजर आए। शुक्रवार को LIC के शेयर 826.25 रुपये के स्‍तर पर बंद हुए थे।पेटीएम ने वित्‍त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी जिसके अनुसार कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 761 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पीले की समान तिमाही में 444 करोड़ रुपये था। वित्‍त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में Paytm का राजस्‍व 89 प्रतिशत बढ़कर 1,541 करोड़ रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया। इसके पीछे ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्‍यू में अच्‍छी ग्रोथ रही। इस अवधि के दौरान Paytm ने 21 लाख नए MDR उपकरण वितरित किए। साथ ही, लोन के मूल्‍य में भी जबरदस्‍त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.