ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सतना में सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ एक की मौत, मैहर में डेढ़ घंटे से रोपवे में फंसे श्रद्धालु

सतना ।   सतना में आज तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। जिले भर में काले बादल दोपहर 3:30 बजे झमाझम बरस पड़े। आफत बनकर आई तेज आंधी तूफान से जहां कई जगह पेड़ गिरे तो वही दुकानों के शेड भी उड़ गए। मैहर में मां शारदा के त्रिकूट पर्वत पर जहां 80 से अधिक श्रद्धालु रोपवे में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे तो सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत भैंसखाना के पास एक इमारत का छज्जा गिरने से एक पल्लेदार की भी मौत हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति हुई। तेज हवा और आंधी तूफान बारिश के बाद पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। दोपहर 3:30 से गुल हुई बिजली शाम तक भी नहीं आई इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रामनगर, रामपुर बघेलान, बिरसिंहपुर में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

हादसे में मरने वाला पन्ना का निवासी

शहर में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश में सतना शहर के भैसाखाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचाने मकान के छज्जे के नीचे छुपे एक राहगीर के ऊपर गिरा मकान का छज्जा गिर गया जिससे राहगीर की मौत हो गई। मृतक पन्ना जिले के ककरहटी का निवासी बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त गुड्डा यदाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पल्लेदारी का काम करता था।

पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप

सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के बाद से ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। जिले के मझगवां रामपुर बघेलान बिरसिंहपुर मैहर सहित शहर में भी 3:30 बजे से बिजली गुल हो गई जो कि शाम तक नहीं आई। मैहर में बिजली व्यवस्था ठप होने से रोपवे में श्रद्धालु फंस गए और हवा में तेज आंधी तूफान के साथ झूलते रहे। तो वहीं शहर में कई ट्रांसफार्मर भी फाल्ट हुए। वही तेज आंधी के साथ कई जगह बिजली के तारों में पेड़ गिर गए जिससे बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.