ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बरात में घोड़ी-ऊंट नचवाना पड़ेगा महंगा:एनिमल वेलफेयर बोर्ड से लेना होगा लाइसेंस, उल्लंघन करने पर होगी FIR

बरात में घोड़ी-ऊंट नचवाना पड़ेगा महंगा:एनिमल वेलफेयर बोर्ड से लेना होगा लाइसेंस, उल्लंघन करने पर होगी FIR
बारात या किसी समारोह में अब घोड़ी व ऊंट को नचवाना अब आसान नहीं होगा। इसके लिए संबंधित घोड़ी या ऊंट पालक को एनिमल वेलफेयर बोर्ड से लाइसेंस लेना होगा। अगर बिना लाइसेंस इन पशुओं का उपयोग किया गया या मनोरंजन के लिए नचवाया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दरअसल, पशु क्रूरता के खिलाफ पहले भी आवाज उठती रही है। इस बीच दो साल के कोरोना काल में विवाह समारोह, बरात, जुलूस, शोभायात्रा आदि पर प्रतिबंध था जिसके चलते इनका उपयोग नहीं हुआ लेकिन कोरोना संक्रमण कम होते ही जब धीरे-धीरे सभी मामलों में छूट मिल गई तो समारोह-जुलूस निकलने लगे। इसमें देखने में आया कि इसमें घोड़ी-ऊंट का उपयोग ज्यादा तो हो ही रहा है लेकिन इनके नचाया भी खूब जा रहा है। इसके लिए उन्हें टॉर्चर भी किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.