ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान से थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज थिंक गैस के प्रेसीडेंट श्री मनमोहन आहूजा, श्री भरत सक्सेना, वाइस प्रेसीडेंट श्री महेश्वरन तथा श्री डी.एस. दुर्गेश ने भेंट की। थिंक गैस, भोपाल और राजगढ़ जिले में 500 एकड़ भूमि पर ग्रीन एनर्जी पार्क विकसित करेगी। इसमें 15 टन प्रतिदिन क्षमता का बायोगैस प्लांट, ऑर्गेनिक खाद, 20 मेट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का कार्बन-डाई-ऑक्साइड केप्चर प्लांट और 10 मेगावाट क्षमता का केप्टिव सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जाएगा। साथ ही हाइड्रोजन और अमोनिया गैस का उत्पादन भी होगा। थिंक गैस की प्रदेश में 250 करोड़ रूपए के निवेश की योजना है। इन गतिविधियों से प्रदेश में लगभग 200 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण के लिए समर्पित थिंक गैस वर्ष 2018 से स्वच्छ ईंधन के क्षेत्र में कार्यरत है, जो देश के 5 राज्यों में घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक और आटोमोटिव क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.