13 वर्ष की छात्रा 35 वर्ष के प्रेमी के साथ फरार मामला दर्ज
गर्ल स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा हर रोज की तरह बीते दिन 18 मई को अपने घर से सुबह 7 बजे स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी स्कूल की पढ़ाई समाप्त करने के बाद दोपहर 2 बजे तक घर वापस आ जाती थी लेकिन उस दिन काफी देर हो गई वह घर वापस नहीं आई। घर बाले परेशान हो गए। उन्होने आस-पड़ोस मे पता लगाया लेकिन किसी ने छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया।
परिवार के लोगो ने छात्रा के दोस्तो से और गाँव बालो से पूछताछ किया तो पता चला की वह एक युवक के साथ जाते हुये देखी गई है। जिस युवक के बारे में बताया गया उस युवक का उम्र 35 वर्ष है और वह भी उसी गाँव का रहने बाला है। यह सुनकर छात्रा के माता-पिता परेशान हो गये उन्हे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। गाँव बालों ने जो बाते बताई उसकी पुष्टि के लिए छात्रा के परिवार बाले उस युवक के घर गये तो वहाँ का माहौल ही कुछ और था
जिस 35 वर्षीय युवक के साथ छात्रा गई थी वह भी घर से गायव था जब छात्रा के माता-पिता को विश्वास हो गया की उसकी 13 वर्षीय पुत्री 35 वर्ष के युवक के साथ भाग गई है तब उन्होने उस युवक के खिलाफ हरनौत थाना में शादी का झाँसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुये एफ़आईआर दर्ज करवाया है