ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीविका दीदियों को बीमा योजना से जोड़ने के लिए हुई बैठक प्रत्युश कुमार (पू च0)

रामगढ़वा – रामगढ़वा जीविका कार्यालय में सोमवार को प्रखंड जीविका प्रबंधक दीपक पासवान की अध्यक्षता में सभी शाखा प्रबंधकों के बीच बैठक संपन्न हुई!
प्रखंड में जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। इन योजनाओं के तहत जीविका दीदियों को बैंकों की शाखा तथा ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से बीमा कराया जा रहा है। इस बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य जीविका से जुड़े सभी परिवारों को जोखिम तथा विपत्ति से एक सुरक्षा चक्र प्रदान करना है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना में 330 रुपये से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं तथा 12 रुपये से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 18 से 70 वर्ष की महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष प्रीमियम निर्धारित है। यह पूरी प्रक्रिया आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते से राशि हस्तांतरण द्वारा संचालित है। इस दोनों बीमा योजनाओं में दो दो लाख का सुरक्षा कवच दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.