ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतिहारी में अंधाधुंध फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग किया है। अपराधियों की इस फायरिंग में हालांकि किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन दुकानदार की कार और दुकान की दीवार पर गोलियां लगी हैं। वहीं, घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिपराकोठी मुख्य चौराहा पर मंटू जायसवाल का एस मार्ट नाम का एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। प्रतिष्ठान के ऊपरी तल्ले पर मंटू अपने परिवार के साथ रहते हैं। दुकान को बंद करके वह अपने घर में थे। उसी दौरान उनको गोलियों की आवाज सुनाई दी। बदमाशों ने तीन फायर किया, जिसमें एक मिसफायर हो गया और कारतूस घटनास्थल पर गिर गया। कुछ देर बाद निकलकर देखा तो गोली लगने का निशान उनके कार और दुकान के दीवार पर था। जिसके बाद दुकान संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज निकाली। सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है। पिपराकोठी थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक गोली बरामद हुई है, अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.