ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिवाल्वर व राइफल दिखाकर डराने पर लाइसेंस निलंबित

इंदौर। आनंद हैरिटेज में एक महिला के साथ विवाद के बाद उन्हें डराने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी के मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने राजवर्धन शांडिल्य का राइफल शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसी तरह मिश्र नगर के मनी टैरेज अपार्टमेंट निवासी दिलीप सेंगर का 22 बोर रिवाल्वर शस्त्र का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। सेंगर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एक प्रकरण दर्ज है जिसमें उसने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग कर एरोड्रम निवासी रामदास को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। उधर शांडिल्य के खिलाफ कनाड़िया थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट दी थी। कलेक्टर ने आदेश किया है कि 24 घंटे के अंदर लाइसेंस और शस्त्र कनाड़िया थाने पर जमा किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.