ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कौन से बैंक सबसे कम ब्याज दर पर दे रहे हैं गोल्ड लोन, समझिए पूरा हिसाब-किताब

गोल्ड लोन में बैंक गारंटी के तौर पर आपके गहनों को रख लेता लेता है. यह लोन की अवधि तक के लिए होता है. मतलब लोन चुकता हो जाने पर गहना ले जाइए. इसके बदले बैंक आपसे ब्याज दर लेता है.

Gold Loan : गोल्ड लोन एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हमें जरूरत के समय सस्ते रेट पर आसानी से लोन मिल जाता है. कई बार मुश्किल समय में हमें तुरंत पैसों की जरूरत होती है ऐसे समय के लिए यह बेहतर विकल्प है. लगभग सभी बैंक और वित्तीय संस्थान गोल्ड लोन यानी सोने के बदले लोन देते हैं. ये लोन इंस्टैंट डिस्बर्सल्स और आकर्षक ब्याज दरों के साथ आता है. आज हम ऐसे बैकों की चर्चा करेंगे जो कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन की पेशकश कर रहे हैं.

गोल्ड लोन में बैंक गारंटी के तौर पर आपके गहनों को रख लेता लेता है. यह लोन की अवधि तक के लिए होता है. मतलब लोन चुकता हो जाने पर गहना ले जाइए. इसके बदले बैंक आपसे ब्याज दर लेता है. बस दूसरे लोन से इसमें अन्तर ये होता है कि इसका ब्याज भी कम होता है और इसके अलावा और कोई गारंटी नहीं लगती है. जैसे ही आप पूरा कर्ज चुका देते हैं, बैंक आपको आपके गहने वापस कर देगा.

आगे चेक करें ब्याज दरें

बैंक ऑफ महाराष्ट्रयह 7 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है. प्रोसेसिंग शुल्क जीएसटी सहित 500 रुपये से 2000 रुपये तक होगा.

केनरा बैंकये बैंक वर्तमान में 7.35 फीसदी की ब्याज दर पर लोन की पेशकश कर रहा है.  प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये से 5000 रुपये तक है.

यूनियन बैंकये बैंक आपको 7.25 फीसदी से 8.25 फीसदी की ब्याज दर पर लोन ऑफर करेगा. इसकी प्रोसेसिंग फीस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

पंजाब एंड सिंध बैंकये बैंक 500 रुपये से लेकर अधिकतम 10,000 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस के साथ 7 फीसदी से 7.50 फीसदी तक की ब्याज दर पर लोन प्रदान कर रहा है.

पीएनबीयह बैंक गोल्ड लोन पर 7 फीसदी से 7.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

एसबीआई3 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये तक की लोन राशि के साथ यह बैंक 7.30 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है. प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि के 0.50 फीसदी और जीएसटी के साथ न्यूनतम 500 रुपये है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.