ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम में बाढ़ से भारी तबाही

असम में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिल रही है। बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं। बाढ़ की स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। असम के 34 जिलों में से 22 जिलें गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त हैं। नागांव ज़िले के दिफालू गांव में किसान अपने बाढ़ग्रस्त खेतों में धान की फसल काट रहे हैं। एक किसान का कहना है, ‘हमने अपनी फसल का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है और जो कुछ बचा है उसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि हमें अपने परिवार के लिए कुछ मिल सके।’

इस बीच, राज्य के 34 में से 22 जिलों में 7.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए की विज्ञप्ति में 22 जिलों के 2,095 गांवों के 1,41,050 बच्चों सहित कुल 7,19,425 लोग प्रभावित हुए हैं। इसने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बलों और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 26,489 फंसे हुए लोगों को निकाला गया है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में कुल 624 राहत शिविर और 729 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। कुल 1,32,717 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 1,30,596.12 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.