ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत के प्रज्ञानानंद ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारत के युव ग्रांडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मेल्टवाटर चैंपियंस चेस टूर चेसेबल मास्टर्स में चीन के वी यी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब उनका सामना नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने इसी टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह दूसरा मौका था, जब उन्होंने विश्व चैंपियन को पराजित किया था। इससे 90 दिन पहले फरवरी के महीने में उन्होंने एयरथिंग्स मास्टर्स में कार्लसन को पहली बार हराया था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रज्ञानानंद ने क्वार्टर फाइनल में वी यी के खिलाफ 2.5-1.5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, कार्लसन ने स्पेन के डेविड एंटनो गुज्जरो को 2.5-0.5 के अंतर से हराया, जबकि अनीश गिरि ने नॉर्वे के आर्यन टोरी को 2.5-0.5 के अंतर से मात दी। सेमीफाइनल में कार्लसन का सामना लिरेन से होगा, जिन्होंने अजरबैजान के शखरियार ममेदयारोव को 2.5-1.5 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.