ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नजदीक आ गई है E-KYC की अंतिम तारीख, घर बैठे ऐसे पूरा करें यह काम

PM Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है. किसान 31 मई तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. जो किसान इसे पूरा नहीं करेंगे, उन्‍हें आगे प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की राशि नहीं मिलेगी.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 10 किस्‍तें किसानों के बैंक खातों में आ चुकी है. अब 11वीं किस्‍त आने को तैयार है. इस योजना में पंजीकृत किसानों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि तीन किस्‍तों में लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डाली जाती है. सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए अब ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है.

ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC) कराने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है. जो किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा, उसे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा. पीएम किसान की ई-केवाईसी किसान 2 तरीके से कर सकते हैं. पहला तरीका यह है कि इसे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से ओटीपी के द्वारा पूरा किया जाए. इसके अलावा किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

घर बैठे ऐसे करें ईकेवाईसीघर बैठे स्‍मार्टफोन से भी किसान पीएम किसान के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक्‍ड हो. ऐसा होना इसलिए जरूरी है क्‍योंकि रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगी, जिससे ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी.

पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.फिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें.जो पेज खुलेगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करें.इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.फिर सबमिट ओटीपी  पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करें.आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.आपको इसके लिए कोई शुल्‍क नहीं चुकाना होगा.ये भी पढ़ें– Inflation: बढ़ता तापमान महंगाई को और बढ़ाएगा, भारत के लिए ये है गंभीर खतरा- Moody’s Report

सीएससी पर भी करवा सकते हैं ई-केवाईसीकॉमन सर्विस सेंटर पर पीएम किसान के लाभार्थी किसान की बायोमैट्रिक तरीके से ई-केवाईसी की जा रही है. सीएससी पर किसान की उंगलियों की छाप से ई-केवाईसी पूरी की जाती है. इसके साथ ही लाभार्थी किसान के आधार कार्ड और रजिस्‍ट्रर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत भी कॉमन सर्विस सेंटर पर इस काम के लिए पड़ती है. गौर करने वाली बात यह है कि कॉमन सर्विस सेंटर पर ई-केवाईसी के लिए 17 रुपये फीस (PM Kisan E-KYC Fee) लगती है. इनके अलावा सीएससी संचालक भी 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक सर्विस चार्ज लेते हैं. इस तरह सीएससी से ईकेवाईसी कराने पर आपको 37 रुपये तक देने पड़ सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.