ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेशों में भी धूम मचा रहा है बड़वानी का केला, लंबाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

MP News : अरविंद जाट ने बताया कि माल गुणवत्ता वाले हो तो भाव भी अच्छा मिलता है. उन्होंने बताया कि अच्छी फसल से प्रति एकड़ में तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है.

बड़वानी जिले के एक किसान ने अपने खेत में 13 इंच लंबे केला पैदा किए हैं. रिलायंस ने उस किसान से 10 टन की पहली खेप खरीदी है. इस केले कि एक खेप ईरान और इराक भी भेजी गई है. दरअसल बड़वानी जिले के बगुद निवासी अरविंद जाट ने अपने खेत में केले की फसल लगाई. इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की. उन्होंने फसल चक्र का भी ध्यान रखा. इसके साथ ही उन्होंने 4 महीने तक खेत में फसल न बोकर, उसमे गोबर की खाद डाली और उसे धूप में खुला छोड़ दिया. इसके बाद उसमें केले की पौध लगाई. इसके परिणाम बेहतर आए. अरविंद जाट की खेत में 13 इंच लंबे केले हुए. उन्होंने 6 एकड़ में केले की फसल बोई है.

कैसे की केले की खेती

अब इस केले के मुरीद देश में ही नहीं विदेश में भी हो गए हैं. मिठास बिखेरने के साथ ही बड़वानी के केले ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अरविंद जाट ने काफी अनुरोध कर रिलायंस कंपनी के कर्मचारी को दिल्ली ले बड़वानी लेकर गए. इसके बाद उनका 12 टन केला ईरान और इराक भेजा गया. बड़वानी का यह केला लोगों को अपने स्वाद का मुरीद बना रहा है. रिलायंस ने भी मप्र के निमाड़ क्षेत्र के एक छोटे से जिले बड़वानी के ग्राम बगुद में पैदा हुए केले को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया.

केले की खेती में है कितने का मुनाफा

अरविंद जाट ने बताया कि माल गुणवत्ता वाले हो तो भाव भी अच्छा मिलता है. उन्होंने बताया कि अच्छी फसल से प्रति एकड़ में तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है. बड़वानी के कई किसान केले का उत्पादन करते हैं. यहां का केला दूर-दूर तक अपनी मिठास बिखरे रहा है. ये पहली बार हुआ है कि बड़वानी में 13 इंच लंबा केला पैदा हुआ है. कृषि वैज्ञानिक भी केले को देखकर हैरान हैं. तरुण स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डीके जैन के मुताबिक आमतौर पर बड़वानी में 8 से 9 इंच तक केला होता है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा केला देखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.