ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय इस्पात प्राधिकरण का वित्तीय परिणाम जारी

भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) का वित्तीय परिणाम जारी किया गया है। सेल को उसकी डायमंड जुबली पर रिकार्ड 12015.04 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। भारत देश में संचालित सेल की इकाइयों के प्रॉफिट की बात करें तो भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) 2272.52 करोड़ रुपए के लाभ के साथ तीसरे पायदान पर है। पहले स्थान पर 6064.21 करोड़ रुपए के लाभ के साथ बोकारो इस्पात संयंत्र है।

सेल बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद 23 जून मई को सेल के वित्तीय वर्ष 2021-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। BSE और NSE को भेजी गई सेल की रिपोर्ट के मुताबिक उसे इस बार वित्तीय वर्ष 2009-2010 के मुकाबले 2261.04 करोड़ रुपए अधिक का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा कंपनी ने कर पश्चात कमाया है। वहीं कर पूर्व की बात करें तो यह मुनाफा 16038.78 करोड़ है। सेल अपने उत्पाद पर सभी मानकों को पूरा कर रहा है। इसके चलते हर साल उसके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ रही है। यही कारण है कि सेल ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1 लाख 2 हजार 805 करोड़ का कारोबार किया। 
 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.