ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हो सकती है तेज बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को मौसम सुहाना बना हुआ है। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं, आज एक बार फिर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में और अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में भीषण बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में गरज के साथ मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.