ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा ग्रीन रेलवे स्टेशन के लिए बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को मिला गोल्ड रेटिंग

कटिहार।

रेलवे पर्यावरण में सुधार हेतु योगदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में पर्यावरण के अनुकूल उपायों का बेहतर उपयोग के लिए समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित गोल्ड रेटिंग दी गई है।रेलवे सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह रेटिंग ग्रीन रेलवे स्टेशन के मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने पर दी गयी है। यात्रियों की संतुष्टि और अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से पूर्व मघ्य रेल द्वारा बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर पर्यावरण अनुकूल कई यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। पर्यावरण, जल और उर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की तरफ से रेटिंग दी जाती है।

विदित हो कि भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय के सहयोग से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए ग्रीन रेलवे स्टेशनों की रेटिंग प्रणाली विकसित की है ताकि स्टेशन संचालन और रखरखाव से उत्पन्न होने वाले प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.