ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया, देश को मिला मॉडल दिया : सुभाष सिंह कुशवाहा

बेतिया।
जदयू सांगठनिक बगहा ज़िला के पिपरासी प्रखण्ड जदयू की बैठक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा के अलावे विनोद कुशवाहा, इम्तियाज अहमद, मुन्ना मिश्रा, ओमप्रकाश शाही, मंजेश सहनी, रामधनी यादव,अमरुल्ला अंसारी,अम्बिका कुशवाहा, ललन चौधरी आदि पार्टी के प्रमुख नेतागण भाग लिए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया। उनकी पारखी नजरों में उपेंद्र कुशवाहा का भी सहयोग लिया और आज बिहार तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। पहले जो बिहार कभी पिछड़ा था, उसे नीतीश जी ने विकास का गति दिया। उन्होंने विकास का एक ऐसा मॉडल दिया जिसका अनुसरण देश के अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं। श्री कुशवाहा ने संगठन की शक्ति पर विस्तार से बताया और कहा कि नीतीश जी जदयू के संगठन पर विशेष ध्यान दे रहै है। कहा कि संगठन ही दल काआधार होता है और कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। अध्यक्ष रविंद्र श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र में संगठन काफी मजबूत है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं नेताओं में आपसी एकता बरकरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.