ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 लाख की लागत से जिहुली हाई स्कूल का चारदीवारी एवं खेल मैदान का होगा निर्माण कार्य

– पंचायत के मुखिया एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास
– खेल क्रांति अभियान के तहत कराया जा रहा है खेल मैदान का निर्माण कार्य

पकड़ीदयाल। अनुमंडल क्षेत्र के पताही प्रखंड के जिहुली हाई स्कूल में लगभग 10 लाख की लागत से खेल मैदान एवं चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ नीकु सिंह एवं पताही बीडीओ ऋतु रंजन कुमार के मंगलवार नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। विद्यालय में खेल मैदान के साथ-साथ चारदीवारी का भी निर्माण किया जएगा। पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने बताया कि जिला में चल रहे खेल क्रांति अभियान के तहत उक्त विद्यालय में खेल मैदान एवं तीन सौ मीटर में चारदीवारी निर्माण करने का आदेश प्राप्त हुआ है। खेल मैदान में वॉलीबॉल एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। अन्य योजना की राशि प्राप्त होने पर शेष बचे चारदीवारी का भी निर्माण किया जाएगा। वही बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि पंचायत के मुखिया को मनरेगा योजना से अभिलंब खेल मैदान एवं चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है। शिलान्यास के साथ भी कार्य अवधि के अंदर जल्द से जल्द कार्य संपन्न करा कर खेल मैदान का उद्घाटन किया जाएगा। उक्त विद्यालय में अन्य योजना से भी विकास कार्य किया जाएगा। मौके पर मनरेगा पीआरएस मुनेंद्र कुमार, पंचायत के उप सरपंच सुनील कुमार, आवाज सहायक बैधनाथ बैठा, प्रखंड आवास पर्यवेक्षक कुणाल कुमार सिंह, नीरज कुमार, अप्पू सिंह, अटल बिहारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.