ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘जिंदगी’ चैनल की फिर हुई भारत में एंट्री

भारतीय सीरियल्स अपनी कहानी और सीन्स की वजह से मीम्स का कारण बनते हैं, तो वहीं पाकिस्तानी सीरियल्स को लोग काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर देश में ‘जिंगदी’ चैनल शुरू हो चुका है। इस चैनल पर कई दिल छू लेने वाली कहानियां लोगों को देखने को मिली थी। पाकिस्तानी ड्रामा की एक खास बात है कि इनमें जबरदस्ती का ड्रामा नहीं होता और शायद इसलिए ही लोगों को यह काफी पसंद आते हैं। अब एक बार फिर फवाद खान और सनम सईद का शो ‘जिंदगी गुलजार है’ दोबारा से टीवी पर आ गया है।

‘जिंदगी गुलजार है’ के जारूम और कशफ की लव स्टोरी को बहुत पसंद किया गया था। इसी शो की वजह से फवाद खान और सनम सईद देश के हर घर में मशहूर हो गए थे। वहीं, फवाद खान की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी और उन्हें ‘खूबसूरत’ में काम करने का मौका मिला था। यहीं नहीं ‘हमसफर’ जैसे शो को भी जनता ने खूब प्यार दिया था। पाकिस्तानी शोज के अलावा इस चैनल पर बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में भी दिखाई जाएंगे। तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू और अमित साध की ‘बारिश और चाउमीन’ इस चैनल पर दिखाई जाएगी। इसके अलावा केतन मेहता की ‘टोबा टेक सिंह’ और तनुजा चंद्रा की ‘सिलवट’ भी दिखाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.