ब्रेकिंग
कोलकाता रेप केस: क्या आरोपी को बेल दे दें? कोर्ट में CBI के वकील के नदारद रहने पर जज हुईं नाराज हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी, 47 सड़कों पर यातायात ठप पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’ 4 परिवार, 45 लाख वोटर्स… जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का यह फॉर्मूला क्या है? विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से क्या बृजभूषण सिंह को मिल पाएगी सियासी संजीवनी?

मोत‍िहारी से मुंबई के ल‍िए न‍िकली बच्‍ची तीन साल बाद अपनों से म‍िली, जान‍िए पूरा मामला

गोव‍िंदगंज। तीन साल पहले बिछड़ी मासूम बच्ची शनिवार को घरवालों के बीच पहुंची तो सभी की आंखें खुशी से भर आईं। मामला हरसिद्धि क्षेत्र की यादवपुर पंचायत के दूदही गांव का है। महाराष्ट्र पुलिस में अधिकारी प्रियंका सदावकर व एक सिपाही उसे लेकर मोतिहारी पहुंचीं। उसे नगर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों के समक्ष उसके चाचा रामदेनी भगत व चाची को सौंप दिया।

दूदही गांव निवासी रामदेनी भगत ने बताया कि अनिता कुमारी जब चार वर्ष की थी, तब उसके पिता राजेंद्र भगत उसे लेकर मुंबई के लिए निकले थे। रास्ते में बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची के पिता मानसिक रूप से बीमार थे। उसकी मां का निधन हो चुका था। बच्ची के गुम होने के बाद स्वजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच उसके पिता भी दुनिया से चल बसे।

महाराष्ट्र पुलिस में अधिकारी प्रियंका सदावकर ने बताया कि बच्ची उल्हासनगर के शहाड में वर्ष 2019 में मिली थी। अनाथ व लावारिस स्थिति में उसे महाराष्ट्र पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया था। बच्ची जब थोड़ी बड़ी हुई तो उसने अपना गांव बताया। तब महिला पुलिस अधिकारी ने गूगल पर सर्च कर उसके गांव का पता लगाया। इसके बाद यहां की पुलिस से संपर्क किया। घरवालों के बारे में पूरी जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र की शुक्रवार की देर शाम नगर थाने पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.