ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

नई दिल्ली । अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच यह बताया गया है कि अमरनाथ धाम जाने वाले यात्रियों अब तीन स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए अन्य तमाम उपाय भी किए जाएंगे। खतरे के हर पहलू को भांपकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ड्रोन हमले, स्टिक बम और आतंकियो के घात लगाकर हमले जैसी किसी भी आशंका को समाप्त करने के लिए कई स्तर की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। इसी कड़ी में हम हम पिछले एक महीने से अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं और कई बैठकें कर चुके हैं। विजय कुमार ने कहा कि हम त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इसमें ड्रोन निगरानी, ​​सीसीटीवी कैमरा और आरएफआईडी रखा जाएगा और हम घटना मुक्त यात्रा सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। सुरक्षा बलों ने पहलगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रीय अर्धसैनिकबलों की व्यापक तैनाती के साथ ही कश्मीर में पहले से मौजूद सुरक्षाबल द्वारा आतंकरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आतंकी किसी भी तरह से यात्रा मार्गों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएं, इसका फुल प्रूफ प्लान बनाया गया है। वाहन के साथ यात्रियों पर भी आरएफआइडी (रेडियो फ्रैंक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन डिवाइस) माइक्रो-चिप के जरिए नजर रखी जाएगी। विभिन्न स्थानों पर स्थापित उपग्रह टावर से निगरानी की जाएगी। कोई भी यात्री सुरक्षा एजेंसियों की निगाह से ओझल नहीं हो, इसकी माकूल व्यवस्था की जा रही है। अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हो रही है जो 11 अगस्त को समाप्त होगी। 43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इस बार रामबन और चंदनवाड़ी में कैंप बड़े होंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.