महादलित एवं मुस्लिम बस्ती में चमकी बुखार की दी गई विस्तृत जानकारी
मोतिहारी/हरसिद्धि,प्रखंड में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ने कनछेदवा पंचायत में एडब्लूसी केंद्र संख्या- 67 पड़रिया गांव वार्ड संख्या 8 के महादलित और मुस्लिम बस्ती में एईस/ जेई चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें आरबीएसके चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ प्रभात कुमार,केयर इंडिया प्रबंधक विक्रांत कुमार, एएनएम रानी कुमारी, सेविकाएं तथा वार्ड सदस्य उपस्थित थे, इस चौपाल में इंडिया के प्रखंड प्रबंधक के द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को चमकी बुखार की पहचान, एवं देख-भाल एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई, आम नागरिकों को एइस/जेई के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु गांव की अन्य महिलाओं एवं पुरुषों के साथ आपस में चर्चा कर जागरूकता फैलाने की बात की गई, इस मौके पर सेकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।