ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाना गाकर कांग्रेस पर किया कटाक्ष: बोले- इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने की एक पंक्ति गाकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा. उन्होंने कपिल सिब्बल, जाखड़ और गुजरात कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है. एक हफ्ते में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए. कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ट नेता अब हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं. कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ों रैली निकाले तो ज्यादा फायदा होगा.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज सुबह करीब 5 बजे खंडवा पहुंचे. 7 बजे उन्होंने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का जोरदार स्वागत भी किया. इसके बाद वह RSS के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे और फिर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी और कलेक्टर के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक ली.

इस बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा विधायक पंधाना विधायक और मांधाता विधायक सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है. यहां खरगोन के बाद प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और आगे भी नहीं होगा. गृहमंत्री खरगोन में बैठक के बाद खरगोन के लिए रवाना हो गए.

MP पंचायत चुनाव पर एक और बड़ा ऐलान: निर्विरोध निर्वाचित पंचायतों को मिलेंगे 5 से लेकर 15 लाख तक पुरस्कार, जानिए पूरी डिटेल

नरोत्तम मिश्रा ने कपिल सिब्बल, जाखड़ और गुजरात कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है. एक हफ्ते में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए. कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ट नेता अब हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं. कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ों रैली निकाले तो ज्यादा फायदा होगा. एक गाना याद रहा है कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.