ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य शिविर में 215 मरीजों की जांच, दी दवा 

मसौली, बाराबंकी। कस्बा मसौली निवासी साइटिका का सफल इलाज करने वाले स्व. हाजी समी जरार्ह की स्मृति में गुरुवार को बायू हेल्थ केयर द्वारा मानसिक एवं न्यूरो चिकित्सा का नि:शुल्क कैम्प में दो सैकड़ा से अधिक मरीजो का पंजीकरण किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर एरा मेडिकल कालेज के डाक्टर कुशाग्र वर्मा ने मरीजों को देखने के दौरान कहा कि हमारे देश में सबसे तेजी से मानसिक रोग का खतरा बढ़ रहा है।जिस कारण बहुत से लोग आत्महत्या के शिकार हो रहे है। जिसमे सबसे ज्यादा मोबाइल के कारण  बच्चों में मानसिक का प्रकोप बढ़ रहा है। डॉ. वर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में कोई बड़ा हादसा, परिवारिक समस्या, आर्थिक समस्या, हार्मेन में आए बदलाव, थायराइड, प्रसव,रजोनिवृत्ति, मौसम में परिवर्तन आदि के कारण भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस रोग से बचने के लिए अधिक से अधिक समय तक लोगों के बीच में रहे एवं जब आपको इसकी समस्या पैदा हो तो तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करें। और डाक्टर को खुलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताए और डिप्रेशन से बचने के लिए उन लोगों के साथ रहे जो आपको मोटिवेट करें। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजक जावी किदवाई एव आयज अहमद की देखरेख में 215 मरीजों की जांच एवं दवा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.