ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा की दो दिवसीय बैठक खत्म

रायपुर. प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय बैठक का समापन हो गया. इस बीच पत्रकारों से बताचीत के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से सीएम के चेहरे को लेकर बयान दिया है.

बता दें कि सीएम के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस में भूपेश बघेल ही सीएम का चेहरा होंगे, बीजेपी में कौन होगा?जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “उससे बढ़िया बात और क्या होगी जब भूपेश बघेल ही कांग्रेस का चेहरा होंगे और पूरी तरह से पार्टी साफ हो जाएगी”

हार की वजह तलाशेंगे भाजपाई

इस दौरान रमन सिंह ने बैठक में हुई चर्चा को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे और भाजपा को मिली हार के कारणों की समीक्षा करेंगे. आने वाले समय में उन समस्याओं को दूर करने का प्रयास होगा. पार्टी लगातार मॉनिटरिंग करती रहेगी. आने वाले 1 महीने में कार्य योजना का क्रियान्वयन करेंगे.

आम जनता को केंद्र का लाभ दिलाने होगा सम्मेलन

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना समेत विभिन्न योजनाओं को लेकर आमजनता को लाभ दिलाने का प्रयास होगा. जिसके लिए 1 से 15 जून तक सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.