ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की खेल गतिविधियों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा निर्मित अधो-संरचना पर आधारित कैलण्डर का अनावरण भी किया।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर को बताया कि भोपाल के निकट बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोटर्स काम्पलेक्स बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश ने खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ, अधो-संरचना और प्रशिक्षक उपलब्ध है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्पोटर्स हब के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है। बरखेडा नाथू स्पोटर्स कॉम्पलेक्स देश का ऐसा पहला स्टेडियम होगा जो वर्ल्ड चेम्पियनशिप के मानकों के अनुरूप बनाया जायेगा। हर विधा के लिए बनाए जा रहे स्टेडियम की अपनी अलग अंतर्राष्ट्रीय पहचान होगी।

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर ने मध्यप्रदेश की खेल गतिविधियों और अधो-संरचना विकास के कार्यों की सराहना करते हुए हर प्रकार सहयोग का आश्वासन दिया।

केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने बरखेडा नाथू में निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्पोटर्स कॉम्पलेक्स का पीपीटी प्रेंजेन्टेशन भी देखा। प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी और संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.