ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नींबू के बाद अब टमाटर ने दिखाए लाल तेवर, गुरुग्राम में 80 रुपये किलो पहुंची कीमत

कुछ दिन पहले नींबू लोगों को निचोड़ रहा था अब टमाटर भी दम निकाल रहा है. गुरुग्राम में टमाटर की कीमत में 140% की हुई वृद्धि हुई है और कीमत 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

आम आदमी पर मंहगाई की मार पड़ना कम नहीं हो रही है, बढ़ती महंगाई से आम लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. कुछ दिन पहले जहां नींबू का भाव आसमान छू रहे थे, वहीं अब टमाटर भी अपने लाल तेवर दिखा रहा है. लोगों की थाली से टमाटर गायब होता दिख रहा है, मौसम बदलने के बाद टमाटर की कीमत में काफी इजाफा हुआ है.  15 दिन पहले टमाटर 25 से 30 रुपये किलो मिल रहा था जो अब फुटकर में 60 से 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. गुरुग्राम की खांडसा मंडी में थोक में 35-40 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है.

बेमौसम बारिश और आपूर्ति की कमी के कारण शहर में टमाटर की कीमत में लगभग 140% की वृद्धि हुई है. बढ़ती टमाटर की कीमतों को लेकर व्यापारियों ने कहा कि खंडसा मंडी में देर से ट्रक कम आ रहे थे, जिससे सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल आया है. जहां खांडसा के थोक बाजार में टमाटर की 24 किलो की बोरी 1,200 रुपये में बिकी और दो हफ्ते पहले 24 किलो टमाटर की एक बोरी की कीमत 500 रुपये थी. इतना ही नहीं घटिया किस्म के टमाटर जो ज्यादातर कम बजट के होटल और सड़क किनारे बने भोजनालयों द्वारा खरीदे जाते हैं, वह 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहे हैं.

खंडसा मंडी एसोसिएशन के सचिव नीरज यादव ने कहा अचानक बारिश और आपूर्ति की कमी के कारण मौजूदा स्थिति गंभीर हो गई है. जहां अन्य राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, वहां कीमतें पहले ही 100 रुपये को पार कर चुकी हैं. मंडी के टमाटर व्यापारी इंद्र सिंह ठाकरान ने बताया कि विभिन्न कारणों से फुटकर विक्रेता थोक से दोगुना में टमाटर बेच रहे हैं. हालांकि सब्जी की कीमतों में भी इलाके और बाजार के हिसाब से अंतर देखा जा सकता है. नूंह के एक सब्जी उत्पादक मोहम्मद इरशाद ने बताया कि पिछले साल मैंने 7-10 रुपये के निवेश के बावजूद टमाटर को 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा था. जब टमाटर फुटकर में 20-30 रुपये किलो बिक रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.