ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोर्ट ने दुष्कर्मी ऑटो चालक को सुनाई 20 साल की सजा, 20 हजार जुर्माना भी लगाया, रेप का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, इधर ठगी का आरोपी आरक्षक बर्खास्त

ग्वालियर। मासूम से अश्लील हरकत मामले मे अदालत ने सख्त रवैया अपनाया है। 3 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को सख्त सजा दी है। अदालत ने आरोपी वसीम खान को 20 साल का कठोर कारावास का फैसला सुनाया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार विशेष न्यायालय ने छेड़छाड़ के मामले में सजा सुनाई है। 23 अक्टूबर 2020 को घटना हुई थी। 3 साल की मासूम बच्ची माता मंदिर में दर्शन के लिए गई थी, तभी ऑटो चालक वसीम खान ने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की थी।

इधर दुष्कर्म मामले में फरार एक सिपाही कुलदीप तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोले का मंदिर पुलिस ने आरोपी को बहोड़ापुर इलाके से पकड़ा है। महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने आरोप का है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी सिपाही फरार था।

एक अन्य मामले में ठगी का आरोपी सिपाही सतीश सेंगर को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी अमित सांघी ने की है।सिपाही सतीश पर मुरैना में ठगी के केस दर्ज है। वे लंबे समय से ड्यूटी से फरार चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.