ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंतरजिला ट्रक लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 एक देसी कट्टा, 6 गोली, एक चाकू, डेढ़ किलो चरस और स्कार्पियो बरामद, कई थानों में दर्ज हैं इनके अपराधिक इतिहास

मोतिहारी /जिले के छपवा – रक्सौल रोड में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस टीम ने पानी फेर दिया है। साथ ही पुलिस को आते देख अपराधियों ने जब स्कार्पियो से भागने लगे तो पुलिस ने उनकी सुगौली बंगरी रेलवे गुमटी के समीप घेराबंदी कर छह अंतरजिला ट्रक लुटेरा गिरोह को दबोच लिया। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, छह गोली, एक चाकू, एक किलो छह सौ ग्राम चरस, पांच मोबाइल और एक स्कार्पियो बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए आज एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का जिले के कई थानों में अपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार लोगों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा निवासी प्रदीप गिरी, ऱजीत राय, नितेश मिश्रा, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव निवासी विवेक पांडेय, नवनित पांडेय एवं डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोतर गांव निवासी अर्जुन सहनी शामिल हैं। इन अपराधियों ने स्वीकार किया है कि सामान लदे ट्रक को लूटने, चालक और खलासी को नशे की सुई देकर बेहोश कर फेंक देने या उनके विरोध करने पर गोली मार देने जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। साथ ही नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी भी किया करते हैं। अपराधियों ने बताया है कि वे नालंदा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, कुशीनगर और गोरखपुर में एसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बने पुलिस टीम में डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता, सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, तकनीकी शाखा के पुअनि मनीष कुमार, सिपाही कुमार चिरंजीवी, मुन्ना एवं नित्यानंद दूबे शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.