भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधि सम्मेलन मे बोले सुरेश शर्मा समाज के युवा वर्ग बेरोजगारी बड़ी समस्या
मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानन्द ठाकुर। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष , पूर्वमंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि समाज के युवावर्गके सामने बेरोजगारी एक बडी चुनौती है। इस चुनौती का सामना युवावर्ग स्वरोजगार के जरिए ही कर सकता है। वे आज स्थानीय भामाशाह द्वार , चैनपुर स्थित बीएन प्लाजा के सभागार मे भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन मे बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि यह समाज अतीत से ही जमीन और कृषि से जुडा रहा हैः यदि इस समाज के युवा कृषि आधारित उद्योग लगाते हैं तो इससे न केवल आर्थिक समृद्धि आएगी बल्कि जमीन का भी सदुपयोग होगा। सम्मेलन मे उपस्थित प्रतिनिधियों कुछ लक्ष्य करते हुए उन्होने कहा कि आपसी कटुता के कारण ही हम कमजोर हुए हैं , यह बात हमे समझनी होगी। उन्होने आगे कहा कि यदि हमें अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत को पुनर्स्थापित करना है तो हमे आपसी कटुता भुलाकर एक होना होगा। प्रतिनिधि सम्मावना लन मे आगामी 25 दिसम्बर को फ्रंट का महाकुम्भ आयोजित करने का फैसला किया गया। सम्मेलन के प्रारंभ में फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित एवं बिहार केशरी श्री कृष्ण सिंह के तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस मौके पर प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि यह फ्रंट बीते 2 वर्षो के अपने कार्यकाल मे आप साथियों के संघर्ष के बल पर राज्य के 38 जिलों के लोगों के जुबान पर आ गया है। यह हम सबों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस इस अवसर पर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए । जिसमें आगामी 25 दिसंबर को फ्रंट का मुजफ्फरपुर में महाकुंभ आयोजित करने, महाकुंभ में 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने, समाज के गरीब मेधावी छात्रों के लिए शीघ्र निशुल्क कोचिंग का व्यवस्था करने, समाज के अंतिम व्यक्ति को भी फ्रंट से जोड़ने, नशा के जद में फंसे युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने , युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने तथा़ एक जुलाई से जिला व प्रखंड स्तर पर समाज का सम्मेलन आयोजित करना प्रमुख है।