ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में संगठन के काम को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन कर रहा है। लखनऊ में रविवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि आज शाम तक प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होगी।

भाजपा जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए ब्राह्मण या फिर पिछड़ा वर्ग से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से नया प्रदेश अध्यक्ष होने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नामों में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्र सरकार में मंत्री डा. संजीव बालियान या फिर बीएल वर्मा, ब्राह्मण नेताओं में बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गौतमबुद्धनगर से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नाम पर विचार हो सकता है। उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.