ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मारीपोल बंदरगाह पहुंचा रूसी जहाज

मार‍ीपोल पर कब्‍जा करने के बाद अब रूस अपने मंसूबों को अंजाम देने लगा है।पहली बार एक रूसी जहाज मारीपोल के यूक्रेनी बंदरगाह में दाखिल हुआ। यूक्रेन का आरोप है कि रूस मारीपोल में संसाधनों की लूटपाट में कर रहा है। बंदरगाह के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी TASS को बताया कि यह पोत सोमवार को रूसी शहर रोस्तोव-आन-डान से 160 किलोमीटर पूर्व की यात्रा करने से पहले 2,700 टन धातु लोड कर रहा होगा।हालां‍कि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि इस जहाज पर लोड की जा रही धातु का उत्पादन कहां किया गया था। वहीं यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा  ने कहा कि यह शिपमेंट लूट की राशि है। उन्‍होंने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर लिखा- यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों में लूटपाट जारी है। यूक्रेनी अनाज की चोरी के बाद अब रूस ने मारीपोल से धातु उत्पादों का निर्यात करने का मन बनाया है।

वहीं यूक्रेन की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी मेटिनवेस्ट  ने शुक्रवार को कहा कि वह चिंतित है कि रूस उसके धातु उत्पादों की चोरी और तस्करी करने के लिए मारीपोल में फंसे जहाजों का इस्‍तेमाल कर सकता है। कंपनी ने रूस पर डकैती का आरोप लगाया। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस की ओर से बाहर भेजी जाने वाली धातु मेटिनवेस्ट की है, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- हमने कहा था कि हमारी धातु मारीपोल के बंदरगाह में फंसी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.