ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वातंत्र्य-वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए सेल्यूलर जेल के अंधेरों और यातनाओं का वरण करने वाले मां भारती के सपूत वीर सावरकर का मानना था कि मातृभूमि के लिए जीना और मर जाना ही जीवन की सार्थकता है।

वीर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता तथा विचारक थे। उन्हें प्रायः स्वातन्त्र्य-वीर, वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित किया जाता है। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र में नासिक के निकट भागुर गाँव में हुआ था। उन्होंने अभिनव भारत सोसायटी नामक क्रान्तिकारी संगठन की स्थापना की। वीर सावरकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वीर सावरकर को नासिक केस में कालापानी की सजा देकर सेल्यूलर जेल भेज दिया गया। वीर सावरकर ने जेल में दस वर्ष की लम्बी अवधि तक अत्याचार सहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.