ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बस्तर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल, दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र को मिला 1.50 लाख रूपए का चेक

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 26 मई को बकावंड में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान सवरा गांव की दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य और उनके भाई खलेन्द्र के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति की घोषणा की थी। जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल ने इन बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

भेंट-मुलाकात के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा था कि ‘मैं पढ़ना चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है।’ उनके दृष्टिबाधित भाई खलेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उदारता का परिचय देते हुए बकावंड में दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के पिता श्री देवेन्द्र आचार्य की मदद और स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए 1.50 लाख रूपए की राशि तत्काल मंजूरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया, कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दृष्टिबाधित भानुप्रिया और खलेन्द्र के घर खुद पहुंचकर उन्हें 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.