बिलासपुर में जन्मदिन मनाने गए दो किशोर डूबे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को चेचई बांध में नहाने के दौरान में 17 वर्षीय दो लड़के डूब गए। बिलासपुर से पांच दोस्त जन्मदिन बनाने के लिए बांध गए थे। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। रतनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे कलमीतार गांव के पास छहिया स्टॉप डैम में हुई। उन्होंने कहा कि यहां दयालबंद क्षेत्र के पांच युवक जन्मदिन मनाने के लिए स्टॉप डैम पर गए थे। अंकित पणिकर (17) और आकाश कश्यप (17) डूब गए, जबकि प्रेम कुशवाहा को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभी घटना की जांच की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.