ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में अजीब फल, जमीन पर फेंकते ही ब्लास्ट

बड़वानी जिले में पटाखे की तरह फटने वाले फल मिले हैं। पलसूद से 7 किमी दूर उमेदड़ा गांव में एक पेड़ पर लगे ये फल जमीन पर फेंकने पर फट रहे हैं। ये दिखने में बिल्कुल नारियल जैसे हैं। फल फूटने से डेहरी फलिया निवासी शांतिलाल भायल घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो मामला सामने आया। पुलिस और वन विभाग के अमले ने गांव पहुंचकर फल के सैंपल लिए हैं। टीम ने एक फल फेंककर देखा, तो वो पटाखे की तरह फटा।शांतिलाल खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ को काट रहा था, तभी एक फल फट गया। चपेट में आने से उसकी एक अंगुली बुरी तरह जख्मी हो गई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ फल नीचे पड़े थे, कुछ पेड़ में लगे हैं। वन अमले ने भी फलों की जांच की है। कोई नहीं समझ पा रहा ये कौन सा पेड़ है, फल फूट क्यों रहे हैं।

वन विभाग मेणीमाता बीट प्रभारी जगदीश मेहता ने बताया कि उन्होंने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। फल का सैंपल लिया गया है। फल की फोटो जबलपुर वन विभाग को भेजी है। पलसूद थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। DFO एसएल भार्गव का कहना है कि उन्होंने तो ऐसे पेड़ पहले कभी नहीं देखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.