ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामचरित मानस की शिक्षा की ओर बढ़ा छात्रों का रुझान: अब एमपी भोज विश्वविद्यालय में महाभारत और कोटिल्य का मैनेजमेंट भी पढ़ाया जाएगा

भोपाल। मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय ने नई पहल की है. सनातन (हिन्दू ) शिक्षा से जुड़े मैनेजमेंट से भी विद्यार्थियों को परिचय कराएगा. विश्वविद्यालय में अब महाभारत, राम चरित मानस और कोटिल्य का मैनेजमेंट पढ़ाया जाएगा.

भोज विश्वविद्यालय सत्र 2021-22 से रामचरित मानस में एक नया डिप्लोमा कोर्स शुरू था. पहले वर्ष इसमें 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था. अगले एक साल में इसमें विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है. इस कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है.

राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात: रामनाथ कोविंद ने की CM और स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ, शिवराज बोले- MP को स्वास्थ्य और शिक्षा में नहीं रहने देंगे पीछे

इस बार छात्रों की संख्या 50 से बढ़कर 100 हो गई है. यही कारण है कि अब विश्वविद्यालय नए कोर्स भी शुरू कर रहा है. इसमें महाभारत से मैनेजमेंट के लेसन और कौटिल्य से मैनेजमेंट के लेसन को पढ़ाया जाएगा. भोज कुलपति जयंत सोनवलकर ने यह जानकारी दी है.

सज्जन की जिन्ना प्रेम पर बीजेपी का हमला: वीडी शर्मा ने कांग्रेस को बताया पाकिस्तान समर्थक, कहा- योजनाबद्ध तरीके से देश को बदनाम करने में जुटी कांग्रेस

इन कोर्स के माध्यम से प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के मूलभूत सिद्धांतों के साथ उनके प्रबंधन कौशल को अवगत कराया जाएगा. इसके साथ विद्यार्थियों में भारत की समग्र विचार-परंपरा का विश्लेषणात्मक विधियों द्वारा एक तार्किक समझ विकसित किया जा सकेगा. इसलिए महाभारत के साथ-साथ कौटिल्य के मैनेजमेंट को कोर्स में जगह दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.