ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CG में हरे सोने की तस्करी: वन अमले ने की बड़ी कार्रवाई, तेंदूपत्ता से भरे पांच ट्रैक्टरों को किया जब्त

राजनादगांव। मानपुर इलाके में क्षेत्रीय वन अमले ने तेंदूपत्ता से भरे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है. वन विभाग के मुताबिक अवैध रूप से तेंदूपत्ता की ये खेप खेड़ेगांव से औंधी की ओर ले जाया जा रहा थी.

बीच रास्ते में सीतागांव के पास क्षेत्रीय वन अमले ने ट्रैक्टर समेत तेंदूपत्ता को पकड़ा है. तस्कर मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र के ग्राम खेड़ेगांव से तेंदूपत्तों की खेप लेकर ट्रैक्टर से निकले थे, जिसे दक्षिण वन परिक्षेत्र अंतर्गत सीतागांव में पकड़ा गया.

दक्षिण वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर अय्यूब खान और उत्तर परिक्षेत्र के रेंजर पीआर ठाकुर ने अवैध तेंदूपत्ता भरी ट्रैक्टरों को जब्त किया. अय्यूब खान के मुताबिक दक्षिण परिक्षेत्र में ट्रैक्टरों को पकड़ कर उत्तर परिक्षेत्र के सुपुर्द किया गया है.

ट्रैक्टरों को तेंदूपत्ता समेत मानपुर स्थित डिपो भेजा गया है. वहीं उत्तर वन परिक्षेत्र रेंजर पीआर ठाकुर ने जब्त ट्रैक्टरों और तेंदूपत्तों को डिपो में रखवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.