ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद प्रमुख मिशेल बाचेलेट का चीन दौरा समाप्त

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट की 6 दिवसीय चीन यात्रा शनिवार को पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने बीजिंग से अनुरोध किया है कि वह अपनी आंतकवाद विरोधी नीतियों की समीक्षा करे। मानवाधिकार प्रमुख ने एक बयान में आतंकवाद व उग्रवाद से निपटने के लिए कानूनों और नीतियों के बारे में कुछ मानवाधिकार तंत्रों को लेकर भी चिंता साझा की।

मिशेल बाचेलेट ने कहा कि यह दौरा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत दायित्वों को पूरा करने में चीन का समर्थन करने और संवाद का मार्ग प्रशस्त करने का भी मौका था। उन्होंने कहा कि मैंने चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उइगर और अन्य मुस्लिम समुदायों पर लागू किए गए आतंकवाग और कट्टरपंथ विरोधी कदमों के असर के बारे में चीनी अधिकारियों के सामने चिंता व्यक्त की है।

मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र की उच्चायुक्त के तौर पर 17 साल में चीन का पहली बार दौरा करने वालीं मिशेल बाचेलेट ने कहा कि मैंने नजरबंदी शिविरों की प्रणाली पर गौर करने के लिए स्वतंत्र न्यायिक निरीक्षण की कमी का उल्लेख किया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इस दौरान हांगकांग में कथित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अधिवक्ताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.