ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 40.94 करोड़ रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 105.67 करोड़ रुपए के 128 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही 05.17 करोड़ रुपयों की लागत से 85 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन एवं 15 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 11.17 करोड़ के 01, आदिवासी विकास विभाग के 26.18 करोड़ के 03 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1.71 करोड़ का 1 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.12 करोड़ के 37 कार्य शामिल है। साथ ही क्रेडा  के 37.27 करोड़ के 02 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 31.34 करोड़ के 06 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17.46 करोड़ रूपए लागत के 20 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 5.86 करोड़ के 85 कार्यों  का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री सन्तराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.