ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंटरनेशनल ड्रग तस्कर भोला को पटियाला जेल से गुरदासपुर जेल किया शिफ्ट

पंजाब सरकार ने इंटरनेशनल ड्रग तस्कर जगदीश भोला को पटियाला जेल से गुरदासपुर शिफ्ट कर दिया है। भोला करीब 6000 करोड़ के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का हिस्सा है। उससे 2 दिन पहले जेल में मोबाइल मिला था। पटियाला जेल में रोड रेज केस में सजा काट रहे नवजोत सिद्धू भी बंद हैं। जो लगातार भोला वाले ड्रग रैकेट के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। जेल अफसरों का मानना है कि भोला से मोबाइल मिलने को हलके में नहीं लिया जा सकता। इसलिए यह कदम उठाया गया है। पहले ही सुरक्षा की वजह से सिद्धू से फैक्ट्री में काम नहीं लिया जा रहा। सिद्धू से बैरक से ही जेल ऑफिस का काम कराया जा रहा है।

जगदीश भोला के मंसूबे पंजाब पुलिस के लिए चिंता बनी हुई है। भोला के पास मोबाइल कहां से आया?, उसने किसे कॉल की?, इसकी छानबीन तेज कर दी गई है। वह जेल से ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क चला रहा था या फिर कोई और साजिश रच रहा था, इसकी जांच तेज कर दी गई है। सिद्धू के अलावा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भी इसी जेल में हैं। जिन पर जगदीश भोला ने ही ड्रग तस्करी में मदद करने का आरोप लगाया था।

भोला इंटरनेशनल रेसलर रह चुका है। इसके बाद वह पंजाब पुलिस में DSP के तौर पर भर्ती हुआ। हालांकि बाद में उसकी ड्रग स्मगलिंग रैकेट में शामिल होने की बात सामने आई। यह रैकेट हिमाचल की फैक्ट्रियों में सिंथेटिक ड्रग तैयार कर उसे कनाडा, अमेरिका तक पहुंचाता था। पुलिस ने 2013 में भोला को अरेस्ट किया। इस वक्त वह कैद काट रहा है। पटियाला जेल के सुपिरटेंडेंट मनप्रीत टिवाणा ने कहा कि भोला से मोबाइल बरामद हुआ है। जो जेल नियम के विपरीत है। इसलिए उसे गुरदासपुर जेल शिफ्ट किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.