ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Axis Bank बढ़ाएगा क्रेडिट कार्ड ग्राहक, 20 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य

Axis Bank Credit Card: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने बिजनेस को बढ़ाने पर काम कर रहा है. बैंक क्रेडिट कार्ड मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर प्लान कर रहा है.

Axis Bank Credit Card: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने बिजनेस को बढ़ाने पर काम कर रहा है. बैंक क्रेडिट कार्ड मार्केट (Credit Card Market) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर प्लान कर रहा है. आने वाले दिनों में बैंक का प्लान मार्केट में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है. एक्सिस बैंक को ग्रोथ के लिए अपने मौजूदा संसाधनों का उपयोग करने और क्रेडिट कार्ड कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत भागीदारी की रणनीति का लाभ मिलने लगा है.

अधिकारी ने दी जानाकारीआपको बता दें मार्च तिमाही में बैंक ने सबसे अधिक क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनाए हैं. बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक्सिस बैंक के अध्यक्ष और प्रमुख (कार्ड्स एंड पेमेंट्स) संजीव मोघे ने कहा कि इस ग्रोथ से उत्साहित बैंक मध्यम अवधि में क्रेडिट कार्ड बाजार के पांचवें हिस्से को हासिल करने का प्रयास करेगा.

मार्च तिमाही में जारी किए 11 लाख क्रेडिट कार्डमोघे ने कहा कि आगे जाकर सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार का वह खुद में विलय करेगा और गुणवत्तापरक सेवाएं बरकरार रहेंगी. निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक ने 2021-22 की मार्च तिमाही में सर्वाधिक 11 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए.

हर तिमाही में 10 लाख क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हम हर तिमाही में 10 लाख क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. अर्थव्यवस्था स्थिर रहती है तो इसमें और वृद्धि भी हो सकती है.’’ उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड ग्राहकों का औसत खर्च बढ़ गया है और बैंक के भागीदारी वाले कारोबार के भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.’’

1 जून से होंगे कई बड़े बदलावइसके अलावा एक्सिस बैंक 1 जून से कई बड़े बदलाव करने जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर देखने को मिलेगा. बैंक ने सैलरी और सेविंग्स अकाउंट पर सर्विस चार्ज पर इजाफा करने का फैसला किया है, जिसको 2 दिन बाद लागू कर दिया जाएगा.

मिनिमम बैलेंस चार्ज में हुआ इजाफाआपको बता दें अगर आप अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो 1 तारीख के बाद से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बैंक ने मिनिमम बैलेंस पर लगने वाले मंथली सर्विस चार्ज में भी इजाफा कर दिया है.

ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में हुआ इजाफाबैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने कस्बों और ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 कर दिया है. इसके साथ ही ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में भी इजाफा हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.