ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज हवा में जर्जर बिजली खंभा के गिरने से एक महिला की हुई मौत

सासाराम। रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जर्जर बिजली के पोल गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृत महिला नोखा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बरांव पंचायत के रघुनाथपुर गाँव निवासी स्वर्गीय गुप्तेश्वर खरवार की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती कुंवर है। यह घटना अचानक तेज हवा आने के वजह से घटी। घटना के संबंध में ग्रामीण ने कहा कि मृतिका पार्वती कुँवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान दरवाजे के निकट लगा जर्जर खंभा पार्वती पर गिर पड़ा जिससे पर्वती बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन-फानन परिजनों और ग्रामीणों द्वारा घायल पार्वती को ईलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। नोखा थाना की पुलिस मे मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पार्वती कुँवर की मौत के बाद परिजनों एवं रघुनाथपुर गाँव में शोक का माहौल छा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.