करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत सड़क जाम
बिहार शरीफ मोज़म्मिल। फोरलेन निर्माण एजेंसी के लापरवाही के कारण रविवार को विजन पर गांव निवासी कौशल यादव के 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की मौत करंट लगने से हो गई । घटना के बारे में बताया जाता है कि फोरलेन निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा पेड़ की कटाई की जा रही है पेड़ काटने के दौरान तार टूट कर नीचे लटक गया जिसे एजेंसी द्वारा अभी तक हटाया नहीं गया है । लगभग 10 दिनों से गिरे हुए तार तेज हवा के कारण ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया जिससे उसमें विद्युत प्रवाहित होने लगा । रविवार की सुबह रोहित घर जाने के दौरान तार की चपेट में आ गया । आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सङक पर शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 20 को लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह जाम कर दिया जिससे जिससे दोनों तरफ बाहनो की लम्बी कतार लग गई। जाम कर रहे लोग दुपहिया बाहन तक पार करने नही दे रहे थे जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पङ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस , बिहार शरीफ के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित एव समाजसेवी देवी लाल यादव घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझाने में घंटों लगे रहे परंतु आक्रोशित बिजली विभाग के स्थानीय कनीय अभियंता को घटनास्थल पर बुलाने , तत्काल गिरे हुए तार को वहां से हटवाने तथा अनुग्रह राशि देने की मांग पर डटे रहे । काफी मान मनोबल तथा लिखित आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया