एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंच हमारा कला आपका का हुआ आयोजन
मोतिहारी: उत्तर बिहार के प्रथम पूर्णतःआवासीय सीबीएसई विधालय ऍम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ओपन माइक मंच हमारा कला आपका कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम का उद्घाटन वाईस चेयरमैन डॉ विभु पराशर , प्रख्यात कवि अभय अन्नंत , प्रख्यात वक्ता अनिल वर्मा, कवित्री बेनती शर्मा , कवि शांतनु श्रीवास्तव, शायर विराट पांडेय जी ने दीप प्रज्वलित करके किया I कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की ओपन माइक मंच हमारा कला आपका एक ऐसा मंच हैं जहा कलाकार की अपनी छुपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच मिलता हैं I जिसमे साहित्य, कविता, वयक्त , मंथन आदि क्षेत्रों से जुड़े कलाकार जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करते हैं I ओपन माइक कार्यकर्म का शुभारम्भ सहाबुद्दीन अंसारी ने पूर्वी चम्पारण में की हैं i कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता अनिल वर्मा जी ने एक ओर विद्यार्थीओ को सफल जीवन का मन्त्र दिए तो वही दिग्गज कवि, कवित्री अभय अनत, बेनती शर्मा शांतनु श्रीवास्तव ने देश प्रेम से ले कर , माँ की ममता को कविता एवं गजल के माध्यम से बयान करके कार्यक्रम को शोभा से चार चाँद लगा दिया i प्राचार्य सतनाम सिंह ने बतया की यह अपने आप में एक अलग तरह का कार्यक्रम हैं, जिसमे विध्यार्थी अपनी कला को मंच के माध्यम से श्रोताओ तक पहुंचते हैं साथ ही वह अपने भविष्य को भी सवार सकते हैं इस आयोजन के लिए अपने माइक टीम के सहाबुद्दीन अंसारी, निहाल अहमद, शबाज़ खान का विशेष आभार वक़्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक तथा गैर शिक्षक सम्मिलित हो कर कार्यक्रम का आनंद लिए । उक्त आशय की जानकारी समाजसेवी अनिल वर्मा ने दी।