ध्वस्त पुलिया की जगह दो स्पेनर के नये पुल निर्माण का शुभारंभ
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर रविवार को कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता धोबनी लौरिया प्रखण्ड के धोबनी पहुंचे। वहां उन्होने ध्वस्त पुलिया का निरीक्षण कर ध्वस्त होने से बाधित आवागमन को देख कार्यपालक अभियंता ने तत्क्षण उसी जेसीबी से उपर्युक्त तोड़वा दिया। इतना ही नहीं कार्यपालक अभियंता ने घ्वस्त पुलिया नकी जगह नये पुल निर्माण का निदेश दिया।
इस बाबत पुल निर्माण बगहा 1 के कार्यपालक अभियंता रामदेव चौधरी ने बताया कि धोबनी ढाला का पुल ध्वस्त होने की ख़बर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को दिया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से जांच कर अविलंब पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया। डीसी पश्चिम चम्पारण के निदेश के दृष्टिगत कार्यपालक अभियंता रामदेव चौधरी ने पुल नव निर्माण का निदेश दिया। श्री चौधरी के अनुसार जांच में पुलिया ध्वस्त मिला, आवागमन प्रभावित दिखा। बाढ़ग्रस्त क्षैत्र की पुलिया को आसन्न मानसून एवं बरसात के दृष्टिगत बाढ़ पूर्व नया पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निदेश रविवार को संवेदक को दिया। इस पुल को संवेदक अवधेश शुक्ल को डेढ़ माह में पुल निर्माण संपन्न कराने का आदेश दिया है। कार्यपालक अभियंता श्री चौधरी ने बताया कि इस पुल के निर्माण में 22 लाख रुपये खर्च होंगे। उपर्युक्त पुल का निर्माण एप्रोच सहित किया जाना है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इस क्रम में कनीय अभियंता संतोष चौबे, संवेदक अवधेश शुक्ला, भीम यादव, उप मुखिया मनोहर तिवारी, टुन्ना मिश्रा, निप्पू तिवारी व अन्य उपस्थित रहे।