ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में रचा इतिहास

कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सीजन में इतिहास रचते हुए खिताब जीत लिया। गुजरात ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स  को 7 विकेट से शिकस्त देकर IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही हार्दिक पांडया आईपीएएल इतिहास के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब जीता है। उनसे पहले शेन वॉर्न और रोहित शर्मा यह कमाल कर चुके हैं। गुजरात के खिताब जीतते ही पांच साल बाद आईपीएल को नया चैंपियन मिल गया है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 130 रन का स्कोर बनाया, जिसे गुजरात ने 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक ने 34 और शुभमन गिल ने नाबाद 45 रन बनाए। राजस्थान का इस हार के साथ 14 साल के अंतराल के बाद खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.