ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं पर सियासतः गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी और कमलनाथ को बताया चुनावी इच्छाधारी हिंदू

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में हिंदू शब्द को लेकर सत्तापक्ष बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस में सिसायत जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के हिंदू बताने पर सीएम शिवराज सहित गृहमंत्री ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ के हिंदू वाले बयान पर हमला बोला है। उन्हें सबूत देना पड़ रहा है कि वो हिंदू है। कहा कि यह तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बहुत पहले कह चुके हैं, हिंदू तन मन, हिंदू रग रग। कमलनाथ जी को अब याद आ रहा है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कार्यक्रम में मंच से कहा था कि मैं गर्व से कह रहा हूं कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं गर्व से कह रहा हूं कि मैं हिंदू लेकिन बेवकूफ नहीं हूं।

इधर कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा बोले- हमने तो उन्हें कभी बेबकुफ माना नहीं, सरकार ने भी नहीं माना। वह उनका अपना विषय है। हां पर स्वयं को हिंदू बोलने के लिए इस मंच का भी उपयोग कर रहे हैं वह गलत है। राहुल गांधी और कमलनाथ चुनावी इच्छाधारी हिंदू हैं। चुनाव के समय ही इन्हें हिन्दू याद आता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.