छात्रावास, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में होगा विकास : सचिदानंद राय
सारण से निर्दलीय निर्वाचित विधान परिषद सदस्य का हुआ भव्य अभिनंदन
मोतिहारी / पूर्वी चंपारण के भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में आज दिन के 11 बजे सारण से निर्दलीय निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ई. सच्चिदानंद राय जी का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मोतिहारी के भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में वशिष्ठ शुक्ला की अध्यक्षता में शहर के सैकड़ों की संख्या में गणमान्य शिक्षाविद, अधिवक्ता, समाजसेवियों ने भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन राय केशव शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. राय हरिशंकर शर्मा को याद करते हुए उनके तैलचित पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। स्वागत करने में वशिष्ठ शुक्ला, राय सुंदर देव शर्मा, डा.धीरज शर्मा, विनोद शर्मा, रोहित शर्मा, रमन शर्मा,पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राकेश मिश्रा, राजेश कुमार, नीरज शर्मा, संजय सिंह, अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, अधिवक्ता पप्पू दुबे, टुन्नी सिंह, मिथलेश सिंह , व्यास सिंह, विनोद शर्मा, प्रियरंजन कुमार, आदित्य कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
ई. सच्चिदानंद राय अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए एवं उन्होंने एकजुटता बनाने, सामाजिक समरसता के साथ बैधिक चेतना पर विशेष चर्चा किए। अनहोने भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के विकास के साथ मोतिहारी में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विकास पर हर संभव मदद करने के लिए वादा किया।
कार्यक्रम के बाद गरवा स्थित विनोद शर्मा के आवास पर भोजन कराने के बाद विधान परिषद सदस्य को विदा किया गया।