ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Azam Khan की हालत में हुआ सुधार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर शहर विधायक आजम खां की तबीयत शनिवार की रात बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजम के बेटे विधायक अब्दुल्ला ने बताया कि सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर जैसा डॉक्टर बताएंगे वैसा किया जाएगा।आजम खां तीन दिन पहले दिल्ली गए थे, वहां सुप्रीम कोर्ट में जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित मुकदमे की सुनवाई थी। दिल्ली में ही उनकी हालत खराब होने लगी। इस पर सर गंगाराम अस्पताल में उनका चेकअप कराया गया। शनिवार की रात उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम भी उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि पहले सीने में दर्द हुआ और फिर सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब हालत में सुधार है। आजम खां की तबीयत तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू भी दिल्ली पहुंच गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.